
यूरोपीय संघ ने अस्त्राजेनेका पर अनुबंध के अनुरूप कोविड-19 के टीके की आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया है। यूरोपीय संघ ने अप्रैल में अस्त्राजेनेका को इस संबंध में अदालत में घसीटा।
कंपनी ने कहा था कि वह जून के अंत तक टीके की केवल दस करोड़ खुराक की आपूर्ति कर पाएगी। इससे पहले, कंपनी ने तीस करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का अनुबंध किया था। यूरोपीय संघ ने अदालत में कहा है कि कंपनी को कम से कम जून के अंत तक 12 करोड़ टीकों की आपूर्ति करनी चाहिए।