
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर और यंग एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती हैं। ये तस्वीरें फैंस के बीच वायरल हो जाती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। पूजा हेगड़े ने हाल ही में दो मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की हैं। ये एक फोटोशूट की तस्वीरें हैं। पूजा हेगड़े ने इन तस्वीरों में एक ब्रैलेट टॉप पहना हुआ है और अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। पूजा हेगड़े ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में ब्लैक हर्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं। पूजा हेगड़े के फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। फैंस उनकी सुंदर और इस लुक की तारीफें कर रहे हैं। पूजा हेगड़े दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने पैर जमा रही हैं। उनके पास ‘सर्कस’ और ‘राधे श्याम’ जैसी बड़ी फिल्में हैं।
जान्हवी का खूबसूरत लुक
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने द्वारा पोस्ट की गई बिकनी तस्वीरों के एक नए सेट के साथ काफी धूम मचाई है। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में एक सफेद और तेंदुए की प्रिंट वाली बिकनी पहनी है। उन्होंने इस शूट या वेकेशन के विवरण का खुलासा नहीं किया जहां इसे क्लिक किया गया था। एक तस्वीर में जान्हवी अपने पीछे सूरज ढलते हुए पानी से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में एक्ट्रेस समुद्र की तरफ दौड़ती नजर आ रही हैं। वह एक दोस्त के साथ हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही है, जिसकी पहचान ओरहान अवतरमानी के रूप में हुई है। पहली तस्वीर में अभिनेत्री एक चट्टान पर बैठी है और समुद्र को देख रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘शायद हर धुंधले सूर्यास्त की आधी सुंदरता यह है कि यह क्षणभंगुर है। जान्हवी अगली बार ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ में नजर आएंगी।
कियारा का नया रोमांस
कियारा अडवाणी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर पसार रही हैं। अब एक के बाद एक फिल्म उनके हत्थे चढ़ रही हैं। ऐसे में साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अन्नियन’ का हिंदी रीमेक भी अब फैंस के सामने पेश होने की तैयारी चल रही है। ऐसे में खबरों की मानें तो फिल्म के लिए कियारा अडवाणी को मेकर्स लीड रोल में ले रहे हैं।
वहीं, फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। यानि कि अब रणवीर और कियारा पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे और फैंस का जमकर मनोरंजन करेंगे। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि फिल्म में रणवीर के अपोजिट कियारा आडवाणी आएंगी।
जबकि खबरों की मानें तो कियारा फिल्म में नंदिनी का रोल करेंगी जिसे ओरिजनल फिल्म में एक्ट्रेस सुधा ने निभाया था। अगर कियारा को ये फिल्म मिलती है तो ये उनके करियर की बेस्ट फिल्म में से एक होने वाली है।
आपको बता दें कि 2005 में आई ‘अन्नियन’ को फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसका हिंदी डब वर्जन ‘अपरिचित’ भी काफी फेमस रहा है। ‘अन्नियन’ में विक्रम एक वकील के रोल में थे। साइकॉलोजिकल थ्रिलर मूवी में रणवीर को देखकर फैंस फिर से उनके दीवाने हो सकते हैं।
जैकलीन का राज फाश
जैकलीन फर्नांडिस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। जैकलीन ने अपनी लाइफ का एक बड़ा सीक्रेट सभी से छिपाकर रखा है। अब ऐसी खबर है कि जैकलीन की लाइफ में कोई ऐसा है जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं और जल्द ही वह एक बड़ा कदम उठा सकती है। दरअसल, खबर है कि जैकलीन को किसी से प्यार हो गया है, लेकिन जिसे एक्ट्रेस ने अपना दिल दिया है वो एक्टर नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन किसी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं जो साउथ से हैं। इतना ही नहीं जल्द ही उन्होंने उनके साथ शिफ्ट होने का प्लान बना लिया है।
जैकलीन काफी समय से जुहू और बांद्रा के बीच घर देख रही हैं। वह काफी समय से एक सी फेस प्रॉपर्टी ढूंढ रही थी जहां वह अपने प्यार के साथ रह सकें। हालांकि वह अकेले ही इस घर को ढूंढ रही थीं। वेबसाइट के मुताबिक, जुहू में जैकलीन ने एक घर फाइनल कर दिया है। खबर ये भी है कि घर का इंटीरियर जैकलीन के अनुसार तैयार किया जा रहा है। बंगले के थोड़े पैसे जैकलीन ने दे दिये हैं और लॉकडाउन के पूरे होने के बाद पेपर वर्क फाइनल किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन और बिजनेसमैन दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। दोनों वीडियो कॉल के जरिए बात करते रहते हैं। घर के बारे में भी दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए डिस्कस किया।
संकलन : नीलाभ कृष्ण