
राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में कोविड से बचाव के 35 करोड 28 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले चौबीस घंटे में 14 लाख 81 हजार टीके लगाये गये। संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव एक- एक प्रतिशत हो गई है।
पिछले चौबीस घंटे में 42 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए। अब तक 2 करोड़ 97 लाख मरीज कोविड से स्वस्थ हो चुके हैं। लगातार 53 वें दिन नये मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही। कल 39 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4 लाख 82 हजार 71 रह गयी है।
लगातार 28 वें दिन साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे दो दशमलव चार-शून्य प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर दो दशमलव छह-एक प्रतिशत है। पिछले चौबीस घंटे में कोविड से सात सौ 23 मरीजों की जान गई है, इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 4 लाख 2 हजार 728 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड नमूनों की जांच का काम और तेज किया गया है और अब तक 41 करोड़ 97 लाख नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। कल 15 लाख 22 हजार नमूनों की जांच की गयी