
अमेरिकन सिंगर, ऐक्ट्रेस और डांसर जेनिफर लोपेज ने अभी हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया है। इसके साथ ही वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल, जेनिफर लोपेज ऐक्टर बेन एफ्लेक को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को किस करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है। जेनिफर लोपेज ने अपने बर्थडे के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बिकिनी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह बेन एफ्लेक के साथ लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। जेनिफर लोपेज इन तस्वीरों में अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
ऐश्वर्या की दूसरी पारी!
हिन्दी सिनेमा जगत की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या की स्टाइल हो या फिर उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन जाती है। इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते खबरों में छाईं हुई हैं। सोशल मीडिया पर ऐश की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं। जिन्हें देखने के बाद फैंस ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेग्नेंट होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन साउथ अभिनेता और एक्टर आर सरथकुमार और उनकी बेटियों वरलक्ष्मी और पूजा सरथकुमार से पुड्डुचेरी में मिले। ऐश्वर्या और अभिषेक संग बिताए हसीन पलों को पूजा सरथकुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। साथ ही एक्ट्रेस का वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीरों में आसानी से ऐश्वर्या का बेबी बंप देखा जा सकता है। जिसे एक्ट्रेस छुपाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं।
महंगी नोरा
नोरा फतेही हर दिन अलग-अलग अवतार में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वो बेस्पोक वाइन रेड गाउन में नजर आ रही हैं। डांसर से एक्टर बनीं नोरा लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नोरा इस रेड गाउन में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रिटिश वुमेंसवियर लेबल अप्रील एंड एलेक्स के इस रेड गाउन को कैरी किया है जिसकी कीमत 51 हजार रुपये है। इस तस्वीर के साथ नोरा फतेही ने कैप्शन में लिखा कि, ‘मैं तुम्हें किस करना चाहती हूं। लेकिन अगर मैं करती हूं तो जरूर मिस करूंगी, बेब… Dans le LoveGame’ नोरा की इन तस्वीरों को साशा जयराम ने क्लिक किया है। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट चांदनी व्हाबी, हैयरस्टाइलिस्ट मार्क पेड्रोजो और मेक-अप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदाना ने उनके इस लुक को तैयार किया है।
मोनोक्रोम दीपिका
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके प्रशंसक खासा पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये उनकी मोनोक्रोम तस्वीर है, जिसमें उनका अक्स दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर दीपिका के पति भी दीवाने हो गए हैं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा है। लेकिन अभिनेत्री ने इसमें आधे चांद वाली इमोजी जरूर लगाई है। इस तस्वीर पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने पत्नी की तारीफ करते हुए Gorgeous लिखा है। वहीं दीपिका के फैंस भी इस तस्वीर को देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार काम में बिजी हैं। फिलहाल वो शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीस कर रहा है। यह एक शानदार फिल्म होगी। जिसकी शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन हैदराबाद पहुंच गए हैं। फिल्म की शूटिंग का पहला शिड्यूल रामोजी फिल्मसिटी रखा गया है।
संकलन : नीलाभ कृष्ण