
जाह्नवी कपूर और सारा अली खान की इंस्टाग्राम पर हालिया फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रही है। इसमें दोनों को हॉट वन पीस ड्रेस पहने देखा जा सकता है। फोटो में दोनों काफी बोल्ड नजर आ रही है। सारा अली खान ने जहां ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस पहनी है वहीं जाह्नवी कपूर ने पिंक कलर की शिमरी वन पीस ड्रेस पहनी है। दोनों की ड्रेस जांघों तक ही लंबी है वहीं दोनों ने हाई हील्स पहन रखी है। दोनों के बाल खुले हुए हैं। दोनों ने मेकअप कर रखा है। दोनों ने अपने बालों को पकड़ रखा है। यह तस्वीरें सारा अली खान के फैन पेज द्वारा शेयर की गई है। तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। पहली तस्वीर में दोनों को कैमरे की ओर देखकर पोज करते हुए देखा जा सकता है वहीं अगली फोटो में दोनों मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ भी पकड़ रखा है। वहीं इनकी अगली फोटो में दोनों एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं और दोनों ने हाथ पकड़ कर पोज दिया है। सारा अली खान और जाह्नवी कपूर दोनों ही स्टारकिड्स है। सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी है वहीं जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बेटी है। दोनों ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है। दोनों की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों की कुछ फिल्में पसंद की गई है, वहीं कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुई है। दोनों जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली है।
सागर किनारे
एक्टिंग से ज्यादा अपने बोल्ड लुक्स के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नया लुक चर्चा में है। नई तस्वीर में अनन्या बिकिनी के साथ ट्राउजर पहनकर बीच के पास बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनन्या नारंगी रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने नारंगी और काले रंग का प्रिटेंड लूज ट्राउजर पहना है। उसी प्रिंट की मैचिंग शर्ट को कंधे पर डाला है। सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस काले रंग की बिकिनी पहने दिखीं। नए फोटोशूट में अनन्या का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। एक्ट्रेस कान में बड़े-बड़े झुमके पहने हैं। हाथ में स्टाइलिश बैंगल और गले में लंबा सा बेहद सुंदर नेकलेस पहने हुई हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस ने हाई पोनी के साथ सटल मेकअप किया हुआ है। अनन्या इन तस्वीरों में सागर किनारे झूले पर बैठकर पोज दे रही हैं। जिसमें उनकी अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए थोड़ा अलग सा कैप्शन भी दिया है। इस कैप्शन में अनन्या ने विटामिन सी, समुद्र और ऑरेंज का जिक्र किया है।
बेडरूम से मलाइका
बॉलीवुड की सेक्स सायरन यानी मलाइका अरोड़ा किसी-न-किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने बोल्ड लुक को लेकर तो, कभी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर। मलाइका अरोड़ा को अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बिना ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करना पड़ा। न्यू ईयर की शुरूआत में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बेडरूम वीडियो शेयर किया। जो तेजी से वायरल होने लगा है।
इस वीडियो में मलाइका सोकर उठते हुए नजर आ रही हैं। वह इसमें रजाई में ही लेटी हुई दिख रही हैं। मलाइका ने अंगड़ाई लेते हुए इस वीडियो को शूट किया है। इस वीडियो को देख लोग गुस्से में नजर आ रहे हैं। और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। जिसके चलते उन्होंने खुद को क्वांरटीन कर लिया है। ऐसे में मलाइका नए साल के खास मौके पर अर्जुन कपूर से नहीं मिल पाईं। इस बीच मलाइका ने अपना एक बेडरूम वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
मलाइका का सिंपल सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। फैंस इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ ही घंटों में इस पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो में यूजर्स ने मिले-जुले कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने उन्हें नए साल की बधाई दी है, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है।
मिया ने मचाई सनसनी
अमेरिका की एक्स पॉर्न स्टार मिया खलीफा को कौन नहीं जानता। 2020 में किसान आंदोलन के समर्थन में अपने एक के बाद एक ट्वीट्स से उन्होंने भारत में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 3 फरवरी को उन्होंने किसान आंदोलन के सपोर्ट में पहला ट्वीट किया था, जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुई थीं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पुराने प्रोफेशन को लेकर उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक ट्वीट्स किए थे। कई स्थानों पर मिया के पोस्टर भी जलाए गए थे, लेकिन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने साफ कर दिया था कि वे किसानों को अपना समर्थन देना जारी रखेंगी। 2020 के बाद अब 2021 के आखिर में मिया खलीफा एक बार फिर आग लगने की वजह बन गयी हैं, लेकिन इस बार उनके पोस्टर नहीं जलाये जा रहे, बल्कि बिना ब्रा की उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस फोटो में वे अपने पुराने अंदाज में दिखाई दी हैं। मिया खलीफा ने अपने हुस्न से सबको क्लीन बोल्ड कर दिया है। उनकी ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी बिना ब्रा के फोटो फैंस के साथ साझा की हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों में मिया खलीफा ने ग्रीन पैंटसूट कैरी किया है, लेकिन अपनी ब्रालेस तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा दी है।
संकलन : नीलाभ कृष्ण