
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने आज घोषणा की है कि 21 फरवरी से पूर्ण टीकाकृत पर्यटकों के लिए देश की सीमा फिर से खोल दी जायेगी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया ने देश में यात्राओं पर सख्त से सख्त प्रतिबंध लगा दिये थे। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक के बाद श्री मारिसन ने कहा कि दो वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया में बाहर के लोगों के प्रवेश पर सीमाओं को बन्द करने का निर्णय लिया गया था। उसने मार्च 2020 में कुछ छूट के साथ अपनी सीमाएं बन्द कर दी थीं। नागरिकों को देश छोड़ने की अनुमति नहीं थी और कुछ ही यात्रियों को ही आने की अनुमति दी गयी थी।