
गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, जिससे हम सभी त्रस्त होते जा रहे हैं। धूल, मिट्टी, पसीने और यह तपिश हम सभी की इम्यूनिटी कम कर रही है जिससे हम बीमार पड़ रहे हैं। इसलिए गर्मी में विशेषकर अपना ध्यान रखना चाहिए। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर भारत में इस वर्ष तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। इस वर्ष मार्च के अंत में ही पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में आ चुका है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस समय भोजन का खासा ध्यान रखने की जरूरत है। इस समय बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के अलावा पेट संबंधी बीमारियां इस मौसम में आम बात है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए हमें अपने डाइट में थोड़ी बदलाव और दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके परेशानियों से बचा जा सकता है। जिससे हम ऊर्जावान होकर अपनी कार्य क्षमता को बढ़ा सकें। इसके लिए हमें अपने भोजन में विशेष प्रकार के फलों और सब्जियों का उचित और नियमित प्रयोग कर स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। गर्मी में तापमान बढ़ता जा रहा है इस समय गर्मी के कारण हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है एक थकान सी महसूस होती रहती है इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। आज हम कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो आपको गर्मी में भी बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करेगा।
भोजन में कुछ खास फलों को शामिल करें जो निम्नलिखित हैं:-
तरबूज : गर्मी के मौसम में तरबूज आसानी से मिल जाता है इसके सेवन से यह ना केवल हमारे शरीर में पानी के स्तर को बढ़ाता है बल्कि सूर्य के किरणों से होने वाले सभी प्रकार के नुकसान से हमारी त्वचा को बचाता है। नियमित रूप से तरबूज के सेवन से कब्ज दूर रहता है। हृदय संबंधी समस्याओं से भी हमें बचाता है। तरबूज के एक कप में 100 ग्राम पोषक तत्व (न्यूट्रिशन) होता है। जो हमें थकने नहीं देता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। तरबूज गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल होता है इसमें काफी मात्रा में पानी,कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है साथ ही इसमें काफी मात्रा में, एंटी-ऑक्सीडेंटलाइकोपीन, विटामिन ए, सी और बी-6 भी पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह कोलेस्ट्रोल के लिए और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में पानी की कमी पूरा करता है। एंटीऑक्सिडेंट कैंसर, हार्ट अटैक, डायबिटीज और डिप्रेशन आदि की समस्याओं से भी बचाता है।
कब न खाएं : तरबूज एक गुणकारी फल है, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती है। क्योंकि इसमें लाइकोपीन होता है और इसके ओवरडोज से मतली, अपच और दस्त हो सकते है इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में करें। जिन्हें तरबूज से एलर्जी है वे इसके सेवन से बचें या डॉक्टर की सलाह के बाद ही प्रयोग में लाएं।
खरबूजा : खरबूजा को गर्मी के मौसम के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन ए और बी पाया जाता है जो हमारे दिल और आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह प्रेगनेंट लेडी और बच्चों को हेल्दी रखता है। साथ ही, हार्टअटैक और कैंसर की बीमारी से भी बचाता है। खरबूजे के एक कप में 177 ग्राम पोषक तत्व पाएं जाते हैं। जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और कब्ज होने से बचाता है।
कब न खाएं : खरबूजा ऐसे लोगों को नहीं खाना चाहिए जिन्हें एलर्जी है डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका प्रयोग करें। खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी ना पिएं क्योंकि इससे हैजा होने की आशंका बढ़ जाती है। खाली पेट खरबूजे का सेवन करने से पेट के विकारों के बढऩे की आशंका होती है। खांसी और जुकाम से पीडि़त व्यक्तियों को भी खरबूजे के सेवन से बचना चाहिए।
आम : आम फलों का राजा भी कहा जाता है हमारे देश में इसकी काफी सारी वैरायटी पाई जाती है। यह 23 पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम में मैग्नीशियम,पोटेशियम और कॉपर के साथ-साथ विटामिन ए और बी-6 पाया जाता है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है, इसलिए गर्मी में इसको खूब खाया जाता है। यह हार्ट अटैक, कैंसर और समय से पहले बुढ़ापा जैसी कई बीमारियों से बचाता है। एक कप कटे हुए आम में 165 ग्राम पोषक तत्व पाएं जाते हैं।
कब न खाएं : डायबिटीज के रोगियों को आम खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक चीनी काफी होती है। आम में फाइबर अधिक होता है जिसके कारण इसके अधिक सेवन से दस्त की शिकायत हो सकती है। इसमें कैलोरी ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ सकता है। आम का अधिक मात्रा में सेवन शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है इसलिए इसका इस्तेमाल आवश्यकता अनुसार ही करें।
स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी खाने से काफी फायदा होता है इसमें विटामिंस और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो बॉडी को फ्रेश रखने में काफी सहायक होते हैं। इसके सेवन सेन केवल कोलेस्ट्रोल कम होता हैं बल्कि हार्ट संबंधी बीमारियां होने के खतरे को भी कम करते हैं। स्वाद के साथ-साथ इसमें फाइबर पाया जाता है जो वेटलॉस में भी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा और बालों का ख्याल रखने में सहायक हैं।
कब न खाएं : स्ट्रॉबेरी का अत्यधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है जिसके अत्यधिक सेवन से डायरिया, गैस और ऐंठन भी हो सकती है।
अंगूर : अंगूर हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होती है। इसमें विटामिन सी होती है जो हमारे हड्डियों को स्वस्थ रखता है इसमें पानी भी काफी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
कब न खाएं : लेकिन अंगूर के अधिक सेवन से पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है। वजन भी बढ़ सकता और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
गर्मी के मौसम में निम्नलिखित बातों का भी ख्याल अवश्य रखें-
- हमेशा ताजे फल और मौसमी फल ही खाएं। ज्यादा दिन पुराने या सड़ें फलों का इस्तेमाल करने से बचें। पपीते, संतरे, लीची और नारियल पानी का सेवन लाभकारी होगा।
- गर्मी में रॉकसाल्ट, जीरा, सौंफ, इलायची जैसे मसाले तथा दही, कच्ची कैरी का पना, पुदीना, बेल का शरबत, ठंडाई चटनियां, सत्तू और जलजीरा जैसी चीजें शरीर के लिए बेहद अनुकूल है।
- तार गोला फल गर्मियों के दौरान भारत में कई जगह पाए जाते हैं यह शरीर में गर्मी से पैदा होने वाले अनेक बीमारियों को दूर रखता है। जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है इसका स्वाद बिल्कुल ताजे नारियल की तरह होता है खास तौर पर विटामिन-12 जिससे पेट की एसिडिटी ठीक होती है इसमें पाया जाता है। इस फल में हाई कैलोरी होती है जो शरीर की एनर्जी लेवल को तुरंत बढ़ा देता है जिससे गर्मियों में थकान का एहसास नहीं होता है।
- धूप में निकलने से बचे, अगर निकलना ही पड़े तो घर से निकले से पहले शरीर पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें इसके अलावा छतरी, टोपी और ठंडा पानी साथ लेकर निकले।
- खानपान में साफ-सफाई का बहुत ज्यादा ध्यान रखें बाहर का तला-भुना खाना और खुला खाना बिल्कुल ना खाएं कुछ भी खाना खाने से पहले हाथ मुंह धो लें फिर भोजन करें।
- तरल पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ाएं जितना से ज्यादा हो सके तरल पदार्थों का सेवन करें खरबूज, तरबूज, आम, खीरा, ककड़ी का सेवन करें हालांकि इनके सेवन के साथ ही कुछ सावधानियां जरूरी है जिनका ध्यान रखना भी आवश्यक है शरीर में पानी की कमी होने ना दें 1 दिन में कम-से-कम 8 से 10 गिलास पानी पिए छाछ (लस्सी) कच्चे आम का पन्ना बेल का शरबत या सत्तू का शरबत इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है।
- खाने में प्याज और सलाद का प्रयोग करें पाचन संबंधी बीमारियों से बचने की कोशिश करें एक बार में अधिक खाना ना खाएं। थोड़ा-थोड़ा खाना खाए दिन में चार से पांच बार खाना खाए।
- खूब पानी पीएं, जिससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी रहे जो शरीर का तापमान नियंत्रित रख सके।
- खाने में नमक का सामान्य मात्रा में इस्तेमाल करें। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। कैफीन, शराब या चाय पीने से बचें क्योंकि इनके इस्तेमाल से शरीर में पानी की कमी हो सकती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
- तपती गर्मी और लू से बचने के लिए हमें नींबू पानी से लेकर आम पन्ना तक कई तरह के ड्रिंक्स अपने रूटीन में शामिल करने चाहिए ताकि हमारे शरीर में ठंडक और एनर्जीलेवल बना रहे।
- सुबह उठने के तुरंत बाद ही खाली पेट एक दो गिलास पानी अवश्य लें
- उसके बाद ग्रीन टी का सेवन आप कर सकते हैं। थोड़ी-थोड़ी देर में खाने से ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है। बेहतर होगा दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू और शहद के साथ किया जाए।
- बाहर की गर्मी से आकर तुरंत फ्रीज का ठंडा पानी ना पीएं इसकी बजाय सुराही मटका या घड़े के पानी को प्राथमिकता दें।
पूरे देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है पारा दिन प्रतिदिन नित नई ऊंचाईयां छू रहा है इसी गर्मियों के साथ अनेक बीमारियों का सिलसिला शुरू हो जाता है धूप और लू के अलावा गंदगी और प्रदूषण का कहर भी झेलना पड़ता है इस मौसम में दूषित खाना या पानी से बीमारियां आसानी से आपके घर पहुंच सकती है इसलिए इनसे हमेशा बचने के लिए उपर्युक्त उपायों का पालन कर आप गर्मी में भी निरोग और ऊर्जावान बने रहेंगे।
प्रेरणा कुमारी