ब्रेकिंग न्यूज़ 

President Election: नामांकन के लिए द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंचीं, PM मोदी से की मुलाकात

President Election: नामांकन के लिए द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंचीं, PM मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) की तरफ से राष्ट्रपति पद की सबसे सशक्त उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह(Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की।

राजधानी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनी भाजपा की समन्वय टीम के सदस्य केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।

स्रोत- सोशल मीडिया

द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय

द्रौपदी मुर्मू को सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
– उनके पास कुल 10.79 लाख वोटों में से राजग के पांच लाख 26 हजार चार सौ बीस (526420) वोट मौजूद हैं
-बीजू जनता दल(BJD) ने अपने 31 हजार वोट द्रौपदी मुर्मू को देने का फैसला किया है
– वाईएसआर कांग्रेस(YSR Congress) के 43 हजार वोट भी श्रीमती मुर्मू के साथ हैं
– कुल मिलाकर राजग उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू के साथ छह लाख चार सौ बीस(600420) मतों की ताकत मौजूद है
-जीत के लिए मात्र पांच लाख उनतालीस हजार चार सौ बीस(5,39,420 ) वोट चाहिए
– द्रौपदी मुर्मू के पास इकसठ हजार (61000) अतिरिक्त वोट मौजूद हैं

राष्ट्रपति चुनाव का शिड्यूल

देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होने वाला है। जिसके लिए वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 29 जून है। श्रीमती मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति को शपथ दिला दी जाएगी।

स्रोत- गृह मंत्री का ट्विटर अकाउंट

द्रौपदी मुर्मू के चयन से भाजपा की अखिल भारतीय छवि मजबूत

भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है। जिस भाजपा को पहले सवर्ण जातियों और मिडिल क्लास की पार्टी का तमगा दिया जाता था। उसने अब अपनी पकड़ देश के हर तबके तक बना ली है।
देश के आदिवासी(Scheduled Tribe), दलित, पिछड़ा वर्ग में भी भाजपा की पहुंच बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों ने जिस वृहत्तर भारतीय समाज को एकजुट करने का सपना देखा था। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का चयन उसी सपने की तरफ एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें- द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में भाजपा के विरोधी दल भी आए

ये भी पढ़ें- क्या है देश के राष्ट्रपति के चयन की प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.