ब्रेकिंग न्यूज़ 

गरीबों की सरकार है मोदी सरकार: जेपी नड्डा

गरीबों की सरकार है मोदी सरकार: जेपी नड्डा

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा अध्यक्ष के भाषण का सारांश बताया।

मोदी सरकार के पुनीत कार्यों को सलाम

नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गरीबों का उत्थान, महिलाओं का कल्याण और देश के युवाओं की विकास में भागीदारी के लिए जो प्रयास किया। जेपी नड्डा ने उसकी तारीफ की और गरीबों के उत्थान, राष्ट्रवादी सोच और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प का अभिनंदन किया।

भाजपा संस्थापकों का सपना मोदी सरकार ने उसे पूरा किया

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि इस देश में दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे। जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी। उस संकल्प को नरेन्द्र मोदी की सरकार ने धारा 370 हटाकर संविधान की मर्यादा के अंदर पूरा किया।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय को अपना मूल लक्ष्य बनाया था। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की बयार पहुंचाई।

मोदी सरकार है गरीबों की सरकार

भाजपा के अध्यक्षीय संबोधन में मोदी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में जनधन योजना का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया। जिसके तहत 45 करोड़ से ज्यादा लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त किया गया। नरेन्द्र मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के उन कार्यों का विशेष रुप से उल्लेख किया। जिसके तहत 1 रुपए में जीवन बीमा, किसान सम्मान निधि का योगदान, देश के अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय को सशक्त करने में सरकार की योजनाओं का बड़ा योगदान रहा।

कोविड के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा सराहनीय

कोविड के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन का मूल मंत्र लेते हुए हर बूथ, हर ब्लॉक और हर प्रदेश में अपने जान की परवाह ना करते हुए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया।

भारत इकलौता देश है,जहां 80 करोड़ नागरिकों को पिछले 25 महीने से मुफ्त राशन पहुंचाया जा रहा है। जिससे समाज के गरीब तबके को महामारी से जूझने के दौरान भुखमरी का सामना ना करना पड़े।

महामारी के दौर में कोविड वैक्सीनेशन में भारत का अभूतपूर्व योगदान रहा। जिसे पूरी दुनिया ने सराहा।

द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी प्रेरक उदाहरण

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मु का चयन जनजातीय समुदाय और महिला वर्ग के प्रति भाजपा के समर्पण को दिखाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार पिछले 20 साल तक संवैधानिक पद पर रहते हुए समाज के कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए जितने भी कार्य किए। वह पार्टी के लिए प्रेरणा है।

यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में जीत के लिए उन प्रदेशों की जनता के प्रति आभार जताया। समाज कल्याण का संकल्प लेकर भाजपा की राष्ट्रीय और प्रदेश सरकारें काम कर रही हैं। लेकिन विपक्ष जनहित की योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतत संघर्ष किया

जम्मू कश्मीर, बंगाल और केरल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहूति दी है। कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ता अलगाववाद का सामना पूरे संकल्प के साथ करता है। इन तीनों प्रदेशों के कार्यकर्ताओं के शौर्य और बलिदान को नमन किया गया।

डिजिटल इंडिया की योजनाएं सफल हुईं, गति शक्ति के माध्यम से तेजी से सामान पहुंचाने की व्यवस्था की गई, महिला कल्याण के लिए 11 करोड़ शौचालय बनाए गए। लेकिन अफसोस की बात है कि विपक्ष के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन जैसे जनहित के कार्यक्रम को बदनाम करने की कोशिश की गई।

भाजपा के अध्यक्षीय भाषण का सारांश बताने के बाद स्मृति ईरानी संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए तेलंगाना में सत्तारुढ़ तेलगू देसम पार्टी पर हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर के परिवार के लिए राजनीति सर्कस हो सकती है। लेकिन भाजपा के लिए यह राष्ट्रनीति और सामाजिक बदलाव का माध्यम है। हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का होना तेलंगाना के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

 

हैदराबाद से दीपक रथ

 

 

ये भी पढ़ें- उदयपुर में बर्बर हत्या का मुद्दा भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी छाया

Leave a Reply

Your email address will not be published.