
हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पहले दिन आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव पास किया गया। जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्तावित किया।
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पास हुए आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गरीब कल्याण के मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धि
नरेन्द्र मोदी की सरकार को 8 साल पूरा हुआ। इसकी कई उपलब्धियां रहीं। जिसमें से सबसे प्रमुख उपलब्धि गरीब कल्याण थी। हमारे पहले की सरकारों ने गरीब कल्याण का सिर्फ नारा दिया, लेकिन मोदी सरकार ने इसे कार्यरुप में बदलकर दिखाया।
2014 मई में नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि मेरी सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं, दलितों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। आज 8 साल में उन्होंने इसे पूरी तरह करके दिखाया।
प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, हर घर तक नल में जल, जनधन योजना, मुद्रा योजना, कोरोना काल में देश की 80 करोड़ आबादी को गरीब कल्याण योजना के तहत 25 महीने तक अन्न प्रदान करना, जिसमें दो लाख 60 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। यह मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
महंगाई के राक्षस को भारत नहीं पहुंचने दिया
दुनिया में महंगाई चरम पर है लेकिन दुनिया की विषम परिस्थितियों को बावजूद मोदी सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए हर एक फैसला लिया है। कोरोना के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था उत्साहजनक है। देश की विकास दर 8.7 फीसदी है। देश में विदेशी निवेश ज्यादा आया है।
जीएसटी से लेकर पीएलआई तक पिछले 8 सालों में ऐसी व्यवस्था की गई कि भारत दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होने लगा।
देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना पीएम मोदी ने देखा है। अगले 25 सालों में भारत एक विश्वशक्ति के रुप में उभरे। इसे लेकर योजनाएं बनाई गई हैं।
पिछली सरकार की निराशाजनक गलतियों को दुरुस्त किया
साल 2014 में जो विरासत हमें पिछली सरकार के मिली थी, वह निराशाजनक थी। इसके बावजूद हम विकास और तरक्की के रास्ते पर चले यह लोगों के विश्वास और भरोसे का नतीजा है।
100 लाख करोड़ खर्च करके गति शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क खड़ा किया। इस महत्वकांक्षी योजना की वजह से देश आगे बढ़ रहा है।
कोरोना से जूझने के लिए भारत की पूरी दुनिया में सराहना
कोरोना के दौरान भारत सरकार के मैनेजमेन्ट की पूरी दुनिया में सराहना हुई। सबने हमारी हेल्थ सिस्टम की तारीफ की। देश में पोलियो वैक्सीन लगाने में तीन दशक लगे थे। लेकिन कोरोना वैक्सीन लगाने का काम डेढ़ साल में पूरा हो गया।
भाजपा कार्यसमिति ने पीएम मोदी की दूरदृष्टि और निर्णय शक्ति की सराहना की है। हमारी सरकार सबके साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सभी के लिए प्रयास, ये हमारी सरकार की कार्यप्रणाली का मूल मंत्र रहा है। आज प्रधानमंत्री की कार्यप्रणाली एक ग्लोबल मॉडल बन चुकी है।
हैदराबाद से दीपक रथ
ये भी पढ़िए- मोदी सरकार है गरीबों की सरकार
ये भी पढ़िए- उदयपुर की बर्बर हत्या पर भी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा