
बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे ने जब से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अनन्या पांडे का नाम सबसे पहले ईशान खट्टर के साथ जुड़ा, जो शाहिद कपूर के भाई हैं। इन दोनों ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद इन्होंने अलग होने का फैसला लिया। खबरें हैं कि ‘खाली पीली’ फ्लॉप होने के बाद ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के रास्ते अलग हो गए थे। ईशान से अलग होते ही अनन्या पांडे का नाम कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ने लगा।हालांकि जैसे ही अनन्या और कार्तिक की पति पत्नी और वो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, वैसे ही इनके रास्ते भी अलग हो गए। इसके बाद साउथ सेंसेशन विजय देवरकोंडा के साथ रहने के बाद अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या और विजय के बीच भी दूरियां आ गई हैं।
ईटाइम्स ने अपनी एक खास रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि अनन्या पांडे इन दिनों बॉलीवड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अभी तक साथ नहीं देखे गए हैं लेकिन इन दोनों के बीच इश्क की गाड़ी पूरी रफ्तार से दौड़ रही है। अनन्या और आदित्य के बीच प्यार का फूल कब खिला, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन इतना पक्का है कि इन दोनों स्टार्स को एक-दूसरे का साथ पसंद आ रहा है।
समांथा हुई फिर दूर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा समांथा रुथ प्रभु की बिग बजट फिल्म यशोदा 12 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में कदम रखने वाली थी लेकिन एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। फिल्म यशोदा के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो सामंथा स्टारर को 12 अगस्त के दिन रिलीज नहीं करेंगे। अगर खबरों की मानें तो फिल्म के निमार्ताओं को फाइनल प्रोडक्ट पसंद नहीं आया है, जिस कारण उन्होंने इस पर दोबारा काम करने का मन बनाया है ताकि इसे समांथा के फैंस के सामने पेश करने लायक बनाया जा सके। मेकर्स समांथा रुथ प्रभु की पैन इंडिया इमेज को भुनाना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने फिल्म यशोदा पर दोबारा काम करने का फैसला लिया है। फिल्म के मेकर्स को लगता है कि पुष्पा के बाद समांथा रुथ प्रभु को देशभर में जिस तरह से पहचाना जाता है, फिल्म यशोदा उसके मुताबिक नहीं बनी है। वो फिल्म पर दोबारा काम करेंगे ताकि इसे समांथा की इमेज के मुताबिक बनाया जा सके।
न्यासा के रंग
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी न्यासा देवगन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। न्यासा देवगन इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हाल ही न्यासा देवगन की कई फोटोज इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिनमें उन्हें फ्रेंड्स के साथ डिनर एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। न्यासा देवगन को इस फोटो में अपने दोस्तों के फुल ऑन मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। न्यासा देवगन लेट नाईट पार्टी करना काफी एन्जॉय करती हैं। वो अपने फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करती हैं। न्यासा देवगन इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई हुई हैं। न्यासा कॉलेज लाइफ को काफी इंजॉय कर रही हैं। न्यासा देवगन नई-नई लोकेशन में जाना पसंद करती हैं। उनका यही अंदाज न्यासा के फैंस को खूब पसंद आता है।
मल्लिका को मांगने पड़े पैसे
रजत कपूर की अपकमिंग बिहाइंड द सीन ड्रामा Rk/Rkay अपनी अनोखी कहानी और स्टार कास्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प फैक्ट यह सामने आया है कि फिल्म के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए फाइनेंस किया गया है। जैसे ही फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर सामने आया, इसके मिसिंग होरी को लेकर चर्चा तेज हो गई। फिल्म निमार्ता और अभिनेता, रजत कपूर द्वारा निर्देशित के लिए यह फिल्म बनाने का यह सफर जरा भी आसान नहीं था। इस सिनेमाई आश्चर्य को बनाने का उनका पक्का इरादा था और निर्देशक ने क्राउडफंडिंग के आइडिया के साथ लोगों को कॉन्टेक्ट किया।
ऐसे में फिल्म के लिए फंड इकट्ठा करने की अपनी यात्रा के बारे में रजत कपूर ने साझा किया, ‘इंडी फिल्मों के लिए फंडिंग ढूंढना हमेशा मुश्किल होता है। इसलिए इस बार, मैंने क्राउडफंडिंग के विचार के साथ शुरूआत की और लोगों के पास जाना शुरू किया। मैंने कुछ पैसे लगा। मेरा, और क्राउडफंडिंग प्रोसेस के आधे रास्ते में, प्रियम श्रीवास्तव और हर्षिता करकरे ने सह-निमार्ता के रूप में कदम रखा। फिल्म में उनका विश्वास अद्भुत था, और फिल्म बन सकी, केवल इसलिए कि उन्होंने हाथ मिलाया था। ऐसा कहने के बाद, लगभग 800 लोग हैं जिन्होंने 100 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की राशि के साथ फिल्म के वित्तपोषण में योगदान दिया है। यह एक अद्भुत यात्रा रही है।’