
नई दिल्ली: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देश के नए राष्ट्रपति के रुप में शपथ ग्रहण कर ली है। सोमवार 25 जुलाई को सुबह लगभग 11.30 बजे द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण की। देखिए समारोह की कुछ झलकियां-
64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला बनकर इतिहास रच दिया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान सम्मान में खड़े वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति समेत देश के सभी प्रमुख नेतागण
शपथ ग्रहण के बाद सबका अभिवादन करती हुईं महामहिम द्रौपदी मुर्मू। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, सांसद, प्रमुख नागरिक समेत सैन्य अधिकारी शामिल हुए।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक औपचारिक जुलूस में संसद भवन पहुंचे थे
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू के गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में कई दिनों से जश्न का माहौल है। श्रीमती मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से प्रसन्न होकर उनके गांव के लोगों ने आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण से पहले सोमवार की सुबह 9:42 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक और औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने तीनो सैन्य बलों के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास ओडिशा सरकार में परिवहन, वाणिज्य, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे मंत्रालयों को संभालने का प्रशासनिक अनुभव मौजूद है।
गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान सभी का अभिवादन करती हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
शपथ ग्रहण के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करती हुईं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू