
नई दिल्ली: देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए आज मतदान हुआ। पदानुक्रम के हिसाब से उप राष्ट्रपति का पद प्रधानमंत्री से भी बड़ा माना जाता है। उप राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट डालते हैं। वहीं मनोनीत सदस्यों को भी वोट डालने का अधिकार होता है।
ऐसे में वोटों की कुल संख्या 788 रहती है। इसमें लोकसभा सांसदों के 543 वोट रहते हैं और राज्यसभा के 243 सांसद मतदान करते हैं। किसी भी उम्मीदवार को उप राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए कम से कम 394 वोटों की जरूरत पड़ती है। आंकड़ों के नजरिए से देखें तो जगदीप धनखड़ इन आंकड़ों के बिल्कुल पास हैं। जिसकी वजह से उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
उप राष्ट्रपति चुनाव में दिग्गजों के मतदान की झलकियां यहां देखें-
वाराणसी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नया उप राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डाला।
उप राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करते हुए।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करते हुए
अमेठी से सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मतदान करते हुए
सड़क और परिवहन राज्य मंत्री तथा पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के.सिंह उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करते हुए।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए।
वायनाड से सांसद राहुल गांधी उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करते हुए।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद विजय प्रतीक दिखाते हुए।
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा संसद भवन में उप राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान करते हुए ।
मनोनीत सांसद और उड़नपरी के नाम से मशहूर महान एथलीट पी.टी.उषा उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए