ब्रेकिंग न्यूज़ 

बिहार में नीतीश ने मारी पलटी, लालू के लाल के साथ उठाएंगे सत्ता का लुत्फ

बिहार में नीतीश ने मारी पलटी, लालू के लाल के साथ उठाएंगे सत्ता का लुत्फ

पटना: नीतीश कुमार ने भाजपा से पल्ला झाड़ लिया है और अब वह राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बना चुके हैं। यह वही लालू यादव की राजद है, जिसपर नीतीश कुमार बिहार में जंगलराज लाने का आरोप लगाते आए हैं।

नीतीश मुख्यमंत्री और तेजस्वी उप मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने लालू के लाल तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया है। तेजस्वी के पास बिहार विधानसभा में 79 विधायक हैं। जबकि नीतीश कुमार की पार्टी के 43 विधायक हैं। इसके बावजूद तेजस्वी उप मुख्यमंत्री के पद से संतुष्ट हैं। क्योंकि नीतीश कुमार के पास कई बार मुख्यमंत्री पद संभालने का अनुभव है। जबकि तेजस्वी अभी राजनीति में नए हैं।

बिहार में ऐसे बदला राजनीतिक घटनाक्रम

बिहार की राजनीति में मंगलवार यानी 9 अगस्त का दिन बेहद अहम रहा। पूरे दिन राजनीतिक दांव पेंच चलते रहे।

– सुबह 11 बजे जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के सांसद और विधायक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर बैठक के लिए जमा हुए।

– 11.15 मिनट पर राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने बैठक की

– राजद ने दोपहर 1 बजे अपने सहयोगी दलों यानी महागठबंधन में शामिल दलों कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ बैठक की।

– इस बैठक में तय किया गया कि नीतीश कुमार को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया जाएगा। महागठबंधन के सभी विधायकों ने नीतीश कुमार के समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

– शाम को 4 बजे नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

– राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार शाम 4.45 बजे राबड़ी देवी के निवास पर तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पहुंचे। उनके साथ ललन सिंह भी थे।

– थोड़ी ही देर बाद यानी शाम 5.20 बजे नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को साथ लेकर महागठबंधन के अन्य नेताओं के समर्थन पत्र के साथ राजभवन वापस पहुंचे।

– शाम को 6 बजे नीतीश कुमार ने 8वीं बार सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नीतीश के पास है बहुमत

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। जहां सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरुरत होती है।
– नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के पास फिलहाल 43 विधायक हैं।

-तेजस्वी की राष्ट्रीय जनता दल के पास 79 विधायक हैं।

– कांग्रेस के पास बिहार में 19 विधायक हैं।

– सीपीएम के पास 12 विधायक हैं।

– सीपीआई और सीपीआईएम के 4 विधायक हैं

– हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 विधाक हैं

– एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी नीतीश को प्राप्त है
यानी नीतीश कुमार के पास फिलहाल लगभग 160 विधायकों का समर्थन हासिल है। जो कि सरकार बनाने के लिए पर्याप्त दिखाई देता है।

ये भी पढ़िए- लालटेन थामने के लिए तैयार नीतीश 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.