ब्रेकिंग न्यूज़ 

खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला

खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख आज, यानी 17 अक्टूबर को रखी गई है।  वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच यह मुकाबला होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, और शाम 4 बजे वोट डाले जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के 9000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस चुनाव के लिए कुल 36 मतदान केंद्र और 67 बूथ होंगे। प्रत्येक 200 मतदाताओं  के लिए  एक बूथ को रखा गया है ।   इस चुनाव के  परिणाम 19 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा। भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मतदान कर दिया है। उन्होंने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। यात्रा के चलते यहीं पर पोलिंग बूथ बनाया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान आरंभ होने के बाद कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान कर दिया है । उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.