
अरुणाचल प्रदेश के सियांग में बीआरओ की परियोजना के उद्घाटन मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा बड़ी खुशी तथा गौरव का अनुभव हो रहा ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अरुणाचल प्रदेश के सियांग में बीआरओ की 28 परियोजना के उद्घाटन के मौके पर कहा कि भारत ‘शांति और शक्ति’ दोनों का उपासक है। आज सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूलढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत ने कभी भी कोई युद्ध अपनी तरफ से प्रारंभ नहीं किया और न ही किसी देश की एक इंच ज़मीन पर कभी कब्ज़ा किया। लेकिन यदि कोई हमारी सदाशयता या शांतिप्रियता को हमारी कमज़ोरी समझने लगे तो मैं उसे बताना चाहूंगा कि हम शांति के उपासक तो हैं ही हम शक्ति के भी उपासक हैं।”
बीते महीने अरुणाचल प्रदेश के तंवाग सेक्टर में ही भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। केंद्र सरकार के मुताबिक़, इस झड़प में दोनों ओर के घायल भी हुए थे।
राजनाथ सिंह ने आज (मंगलवार को) कहा, “दुनिया में आए दिन किसी न किसी प्रकार के संघर्ष की स्थिति पैदा होती दिखाई देती है। हालांकि, भारत हमेशा युद्ध के ख़िलाफ़ रहा है। यही हमारे भारत की नीति रही है। ये कोई आज की बात नहीं है।”
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “भारत एक ऐसा देश है जिसने पूरे विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया है। भगवान श्री राम ने हमें सिखाया है कि शस्त्र धारण किया जाता है तो शास्त्र अथवा धर्म और मर्यादा की रक्षा के लिए धारण किया जाता है। भगवान बुद्ध ने भी हमें अहिंसा का मार्ग दिखाया।”
रक्षा मंत्री ने भारत की तैयारियों की भी बात की और कहा, “बदलती दुनिया, बदलते समय और राष्ट्रों के बदलते इंट्रेस्ट (हितों) के मद्देनज़र किसी भी राष्ट्र को अपने आप को सतर्क रखना एक बहुत बड़ी आवश्यकता है।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियांग में कहा कि आज सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूलढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है। साथ ही BRO@2047 विजन दस्तावेज जारी करना भी मेरे लिए खुशी की बात है। हाल में BRO ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है। अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की योजना सरकार की प्राथमिकता में है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ-साथ, उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त करेगा, और भविष्य में देश के बढ़ते कद में एक खास योगदान देगा। मैं हमारी आर्म्ड फोर्स, DoD और MoD को भी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूँ। आप सभी सदैव कुछ नया करते रहिए।
Written by- Satvik Upadhyay