ब्रेकिंग न्यूज़ 

दिल्ली में ठंड ने किया जीना बेहाल, लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

दिल्ली में ठंड ने किया जीना बेहाल, लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

दिल्ली तथा दिल्ली एनसीआर के इलाकों में मौसम विभाग ने जारी किया “ऑरेन्ज अलर्ट”, बताया अगले कुछ दिन में और भी पड़ सकती है ठंड।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली तथा उसके आस पास के इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी था। जिसको लेकर आम जनता के साथ-साथ यातायात की भी समस्या बढ़ती जा रही थी। बता दें कि इस बीच बुधवार को दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी रही । जिसके चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी दिल्ली के लोधी रोड में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबरदस्त शीतलहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज घना कोहरा छाया रहा। ठंड तथा कोहरे के कारण दिल्ली तथा दिल्ली एनसीआर में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई।

दिल्ली के अलग-अलग जगहों की बात की जाये तो, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाजबकि बुधवार को वहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही दिल्ली से सटे नोयडा में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। मेट्रो, बसों तथा अन्य यातायात के साधनों को भी ठंड का शिकार होना पड़ रहा है।

भारत के जगह-जगह से आने वाली ट्रेनों को या तो देरी से आना पड़ रहा है या तो उने ट्रेनों को रद्द कर दिया जा रहा है। बता दें कि लोधी रोडआयानगर और रिज के मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए गुरुवार और शुक्रवार के वास्ते ऑरेंज अलर्ट‘  भी जारी किया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग के अलर्ट का इस्तेमाल करता हैजिनमें हरा (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं)पीला (ध्यान दें और नवीनतम जानकारी रखें)नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल हैं।

 

Written by – Satvik Upadhyay

Leave a Reply

Your email address will not be published.