
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ‘जन विश्वास यात्रा’ शुरू की गई है।
“हम राज्य को उद्योगों के साथ तालमेल बिठाने के उद्देश्य से यह मार्च निकाल रहे हैं और लोग राज्य को उन्नत त्रिपुरा, सर्वश्रेष्ठ त्रिपुरा और समृद्ध त्रिपुरा के रूप में जानेंगे।”
उत्तरी त्रिपुरा में अपने संबोधन में, अमित शाह ने इस बात पर जोर देकर कहा कि राज्य में आगामी चुनावों का उद्देश्य राज्य को कम्युनिस्टों यानि कि साम्यवादीयों से मुक्त बनाना है।
उन्होंने आगे कहा, “2023 के चुनावों का मुख्य रुप से उद्देश्य त्रिपुरा को साम्यवादीयों से मुक्त करना है। पहले एक निश्चित कैडर हुआ करता था, जिसकी अनुमति हर दिन के कार्य को करने के लिए आवश्यक थी, लेकिन अब आप यहां कम्युनिस्टों को नहीं देख सकते हैं।”
बाद में संबोधन में शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य त्रिपुरा बनाना है जहां हर युवा को राज्य में ही नौकरी मिल सके, प्रत्येक महिला सुरक्षित और संरक्षित हो, और आदिवासियों को उनका अधिकार हो, हर घर को पीने का साफ पानी मिले और अस्पताल हो।
शाह ने कहा कि यात्रा का नाम सही रखा गया है क्योंकि सरकार काम के आधार पर ही लोगों का विश्वास जीतती है। उन्होंने कहा कि पार्टी 1,000 किलोमीटर मार्च, 200 से अधिक जनसभाएं, 100 से अधिक पदयात्राएं और आठ दिनों तक 50 रोड शो करके लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी, क्योंकि यह राज्य के 60 निर्वाचन क्षेत्रों को सीधे तौर पर कवर करेगा।
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे दोनों नेताओं बिप्लब देब और माणिक साहा ने रेलवे, इंटरनेट, हाईवे और एयरवेज के चारों वादे पूरे किए हैं।”
अपने संबोधन में अमित शाह ने यह भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘जल, जंगल और जमीन’ को संरक्षित करने का संकल्प लिया है, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उनकी “डबल इंजन सरकार” ने “त्रिपुरा में डबल सेवा-भाव और समर्पण” के साथ काम किया है।
उन्होंने कहा, “त्रिपुरा जो कभी मादक पदार्थों की तस्करी, हिंसा, घुसपैठ और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता था, अब अपने विकास, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, खेल में उपलब्धियों, बढ़ते निवेश और जैविक कृषि गतिविधियों के लिए जाना जाता है।”
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं। त्रिपुरा बीजेपी ने राज्य में पार्टी के समर्थन के आधार को मजबूत करने के लिए ‘जन विश्वास यात्रा’ कार्यक्रम शुरू करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस पर उपस्थित रहेंगे जब वह जनता को संबोधित करेंगे।
लेखक- सात्विक उपाध्याय