
दिल्ली तथा दिल्ली एनसीआर के इलाकों में मौसम विभाग ने जारी किया “ऑरेन्ज अलर्ट”, आम जन जीवन पर पड़ रहा भारी असर
बीते कुछ दिनों से दिल्ली तथा उसके आस पास के इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। इसी बीच गुरुवार की शाम दिल्ली तथा दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में 7 बजे शाम के करीब भूकंप के झटके भी महसूस हुए। बता दें कि बुधवार को दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी रही। वहीं एक ओर गुरुवार को भी सर्दी का आम जन जीवन पर भारी प्रभाव रहा। दिल्ली का आयरनगर गुरुवार को दिल्ली का सबसे ठंडी जगह रहा। जिसके चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी दिल्ली के लोधी रोड में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं शाम में आयरनगर में पारा 1.8 डिग्री तक मापा गया।
जबरदस्त शीतलहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह तथा शाम दर्ज किया गया। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में भी कई जगहों पर पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय हुई हल्कि धूप ने राहत दिया पर फिर शाम के समय में चलने वाली सर्द हवाओं ने पारा नीचे गिरा दिया। ठंड तथा कोहरे के कारण दिल्ली तथा दिल्ली एनसीआर में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई।
दिल्ली के अलग-अलग जगहों की बात की जाये तो, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को वहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही दिल्ली से सटे नोयडा में भी सर्दी का प्रकोप जारी है, तथा पारा लगातार 5 डिग्री के नीचे रहा। मेट्रो, बसों तथा अन्य यातायात के साधनों को भी ठंड का शिकार होना पड़ रहा है।
भारत के जगह-जगह से आने वाली ट्रेनों को या तो देरी से आना पड़ रहा है। दिल्ली से जाने तथा आने वाली लगभग 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। बता दें कि लोधी रोड, आयानगर के मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 1.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य जगहों पर पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए गुरुवार और शुक्रवार के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया था। जिसके बाद मौसम विभाग ने इसे ऐसी हालत रहने के चलते रेड अलर्ट भी जारी करने को कहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग के अलर्ट का इस्तेमाल करता है, जिनमें हरा (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (ध्यान दें और नवीनतम जानकारी रखें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल हैं।
लेखक- सात्विक उपाध्याय