ब्रेकिंग न्यूज़ 

लाल किला लॉन में भारत पर्व 2023, “भारत के अतुल्य उत्सव” का हुआ उद्घाटन

लाल किला लॉन में भारत पर्व 2023, “भारत के अतुल्य उत्सव” का हुआ उद्घाटन
नई दिल्ली : 26 जनवरी, बृहस्पतिवार को छह दिवसीय मेगा इवेंट “भारत पर्व” का उद्घाटन आज केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और डोनर जीके रेड्डी द्वारा लाल किले के लॉन में किया गया। बता दें कि इस बात की सूचना पर्यटन मंत्रालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गया है।  रेड्डी ने इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय के अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर का अनावरण किया। 2023 के कैलेंडर का विषय “भारत के अतुल्य उत्सव” है।
बता दें कि इस मौके पर रेड्डी ने कहा कि आज का गणतंत्र दिवस समारोह युवा आबादी को देश की बेहतरी के लिए काम करने की नई ऊर्जा देगा।  उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि भारत पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को पूरा करता है क्योंकि पूरे भारत के कलाकार, हस्तशिल्प, फूड स्टॉल यहां मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत पर्व के जरिए मिनी इंडिया को देखा जा सकता है। जिसमें भारत की एक अलौकिक छवि देखने को मिल सकती है।  उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष भारत पर्व “बाजरा” को बढ़ावा दे रहा है और देश के विभिन्न मंत्रालयों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित कर रहा है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने अपनी बात रखते हुवे  कहा कि इस वर्ष का भारत पर्व इस ऐतिहासिक स्थान पर 30 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 20 केंद्रीय मंत्रालयों की भागीदारी के साथ भारत की जीवंत समृद्ध संस्कृति को एक साथ लाता है। भारत सरकार छह दिनों  के इस कार्यक्रम का अद्भूत आयोजन कर रही है।
बता दें कि भारत सरकार गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 26-31 जनवरी, 2023 तक छह दिवसीय मेगा इवेंट “भारत पर्व” का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है। बता दें कि जिसके मुख्य आकर्षण में आयोजन स्थल पर सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र दिवस परेड की झांकी का प्रदर्शन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक मंडलियां शामिल हैं।  यह कार्यक्रम आम जनता के लिए शाम 5:30 बजे से  रात्रि 10:00 बजे तक खुला रहेगा। 27 से 31 जनवरी, 2023 तक इस आयोजन से सभी दिनों में बड़ी संख्या में आगंतुकों के आकर्षित होने की उम्मीद है।
भारत पर्व इससे पहले 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 (और वर्ष 2021 में वर्चुअल) में लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित किया गया था। कोविड-19 के चलते पिछले दो सालों से यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा था पर इस बार लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर यह कार्यक्रम फिजिकली  आयोजित  किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एक फूड फेस्टिवल, हस्तशिल्प मेला, लोक और जनजातीय नृत्य प्रदर्शन होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी20 और मिशन लाइफ की ब्रांडिंग और प्रचार किया जाएगा।
लेखक- सात्विक उपाध्याय 

Leave a Reply

Your email address will not be published.