
Go First एयरलाइन पर DGCA ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। Go First एयरलाइन पर यह जुर्माना बीते दिनों 55 यात्रियों को एयरपोर्ट के टरमेक पर ही छोड़कर टेकऑफ करने के मामले में लगाया है। घटना बेंगलुरु से दिल्ली आ रही फ्लाइट के यात्रियों के साथ हुई थी। विमान ने बेंगलुरु से दिल्ली आने वाले 55 यात्रियों को एयरपोर्ट के टरमेक पर ही छोड़कर उड़ान भर लिया था। घटना के सामने आने के बाद DGCA ने इस मामले में Go First को नोटिस भी भेजा था।