
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने सोमवार को अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। विडय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है। हाल ही में विजय ने कहा था कि उनके अंदर काफी क्रिकेट बची है लेकिन उन्हें सही मौके नहीं मिल रहे हैं। विजय ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि 30 से ज्यादा की उम्र होने के बाद यहां खिलाड़ियों को बुजुर्ग समझ लिया जाता है।
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने ट्वीटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर उन सभी को शुक्रिया कहा है जो उनके इस जर्नी में शामिल थे।
@BCCI @TNCACricket @IPL @ChennaiIPL pic.twitter.com/ri8CCPzzWK
— Murali Vijay (@mvj888) January 30, 2023
टेस्ट/वनडे/टी20 क्रिकेट में विजय के आंकड़े
- विजय ने अपने टेस्ट करियर में 61 मैच खेले और इस दौरान 3982 रन बनाए हैं।
- विजय के नाम 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
- इसके अलावा 17 वनडे मैच में विजय ने 339 रन बनाए हैं। विजय ने 27 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में पदार्पण किया था।
- 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका विजय को अपने करियर में मिला था, लेकिन वह मिले इस मौके को भूना नहीं पाये।
- दाएं हाथ के बल्लेबाज विजय ने आइपीएल में 106 मैचों में 25.93 की औसत और 121.87 की स्ट्राइक रेट से 2,619 रन बनाए। 127 के उच्च स्कोर के साथ लीग में उनके नाम दो शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं।
ट्वीट में विजय ने क्या लिखा?
अपने पोस्ट में विजय ने लिखा कि, ‘2002 से लेकर 2018 के बीच का साल काफी कमाल का रहा था। मैं बोर्ड ऑफ क्रिकेट बीसीसीआई का शुक्रगुजार हूं। मैं अपने सभी साथी खिलाड़ी और कोचों का धन्यवाद करना चाहता हूं’।
मुरली विजय अपने करियर में विवादों में भी रहे। खासकर दिनेश कार्तिक की पहली वाइफ के साथ अफेयर को लेकर विजय को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।
लेखक- सात्विक उपाध्याय