ब्रेकिंग न्यूज़ 

अब मिया खलीफा ने पहना भगवा

अब मिया खलीफा ने पहना भगवा

अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने वाली मिया खलीफा ग्लैमर इंडस्ट्री की जानी मानी शख्सियत में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर हैं। अपने कातिलाना लुक्स से फैंस को अक्सर घायल करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने भगवा कलर की बिकिनी में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो बेहद ही बोल्ड लग रही हैं। इनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।  मिया खलीफा बिकिनी में काफी बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। उनका परफेक्ट फिगर उभरकर सामने आ रहा है। पुल में वो अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं।  इनकी तस्वीरों को देखकर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उन्हें हॉट कह रहा है तो कोई सेक्सी। कोई फायर का इमोजी शेयर कर रहा है।

 

 

समांथा ने मांगी माफ़ी

फिल्म एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने ट्विटर पर अपनी आगामी रोमांटिक एंटरटेनर के बारे में जानकारी दी है। इस फिल्म में उनके अलावा विजय देवरकोंडा की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। उन्होंने फिल्म को लेकर हो रहे डिले पर अभिनेता विजय और उनके फैंस से माफी भी मांगी है।

समांथा रुथ प्रभु लाइगर अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक फिल्म खुशी में नजर आएंगी। इस फिल्म का शुरुआती शेड्यूल शूट कर लिया गया है। इसे कश्मीर में फिल्माया गया है। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के चलते इसका कुछ हिस्सा बाद में शूट किया जाना था। अब इसे जल्द दुबारा  शूट किया जाएगा। समांथा रुथ प्रभु ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘खुशी की शूटिंग जल्द शुरू होगी। विजय देवरकोंडा के फैंस से मैं क्षमा चाहती हूं।

यशोदा फिल्म में नजर आई समांथा रुथ प्रभु ने विजय देवरकोंडा से भी डिले के लिए माफी मांगी है। इसके पहले ट्विटर पर एक फैन ने लिखा था, ‘समांथा रुथ प्रभु खुशी फिल्म पर क्या हो रहा है?’ इसी पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही है।

 

 

ट्रोल हुई मलाइका

में अभी हाल ही करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर ग्लैम पार्टी अरेंज की गई थी जहां पर मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया था।  स्पेशल पार्टी में मलाइका अरोड़ा  अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थी।  इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।  पार्टी की तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर एक दूसरे में डूबे नजर आए, तो वहीं इन सभी दोस्तों ने खूब मस्ती भी की।

करीना कपूर खान से लेकर मलाइका अरोड़ा फुल ऑन टशन के साथ अपने ग्लैम आउटफिट को फ्लॉन्ट करते नजर आईं थी।  मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड बॉडी सूट पहने हुए गूची के ट्राउजर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। यूं तो अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा इस आउटफिट में बेहद ही सेक्सी लग रहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को मलाइका अरोड़ा का ये लुक कुछ खास रास नहीं आया।  मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें देखते हुए ट्रोलर्स ने उन्हें उर्फी जावेद के साथ कंपेयर करना शुरू कर दिया।  मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा – आधी उर्फी लग रही है ये तो…इसके अलावा भी ऐसे कई और वीडियोस पर तरह तरह के कमेंट पढ़ने को मिल रहे थे।

 

 

आलिया की प्रायोरिटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट  इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल 6 नवंबर 2022 को राहा कपूर को जन्म दिया। मां बनने के बाद एक्ट्रेस मैटरनिटी लीव को एंजॉय कर रही हैं और बेटी संग ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है।

हाल ही में  मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ एक्टर वरुण धवन भी नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी जर्नी को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान आलिया भट्ट से सवाल पूछा गया कि क्या बेटी राहा के आने के बाद उनका करियर धीमा पड़ गया है। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि यह संभव है। हालांकि, एक्टर वरुण धवन ने कहा कि वह कभी भी धीमी नहीं होंगी। आलिया भट्ट ने कहा, “इस समय मेरे जीवन में मेरी नंबर 1 प्रायोरिटी मेरी बेटी है जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं,  लेकिन मेरा पहला प्यार, आप कह सकते हैं कि सिनेमा और वर्क भी है। इसलिए, मैं कोशिश करूंगी।

शायद, आने वाले समय में मेरा काम में क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी होगी – जो यह कोई बुरी बात नहीं है। लुक्स की बात करें तो इस दौरान आलिया ब्लू फ्लोरल ड्रेस में नजर आई थी। तो वहीं, वरुण रेड टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.