
सोमवार को बेगलुरु के येलाहांका एयर बेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया शो में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया और कहा कि एयरो इंडिया सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि यह भारत की ताकत है। जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही सशक्त बना रहा है। पहले वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने उद्घाटन समारोह में गुरुकुल फॉर्मेशन का नेतृत्व किया और फाइटर जेट में उड़ान भरी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य देश में एक जीवंत और विश्व स्तरीय रक्षा निर्माण उद्योग का पोषण करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, हमारी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में दूरगामी सुधार के उपाय किए हैं, जिसका उद्देश्य व्यवसाय-अनुकूल वातावरण बनाना है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए सवालों में रक्षामंत्री ने बताया की भारत पूर्ण रुप से स्वदेशी विमानों के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है और इस लक्ष्य को पुरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। ये बड़े सुधार हमारे रक्षा अनुसंधान, विकास, उत्पादन और खरीद नीतियों के लगभग हर पहलू को रेखांकित करते हैं।
बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के सीईओ राउंडटेबल कॉन्क्लेव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और एक रोमांचक भविष्य के लिए तैयार है। हमें अगले 5 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। भारतीय रक्षा निर्माण उद्योग हमारी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के प्रमुख चालकों में से एक है।
सुबह 9:30 बजे शुरु हुवे एयरो इंडिया शो में पीएम मोदी के सम्बोधन के बाद एयर डिस्प्ले किया गया। जिसमे प्रचंड, जगुआर, तेजस, राफेल, हर्कुलस के साथ साथ कई अन्य विमानों द्वारा अलग अलग फॉर्मेशन बनाए गए साथ ही सभी लड़ाकू विमानों ने अपनी क्षमता का अद्भुत शो दिखाया। पहली बार अमेरिका के दो एफ-35 लड़ाकू विमान ‘एयरो इंडिया’ शो में भाग ले रहे हैं। अमेरिकी दल में F-16 और F-18 लड़ाकू विमान भी शामिल हैं, जिन्हें भारतीय सशस्त्र बलों को विभिन्न आवश्यकताओं के लिए पेश किया गया है।
एयरो इंडिया शो के इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मेजर जनरल तारिक अहमद सिद्दीकी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, नेपाल के रक्षा मंत्री हरि प्रसाद उप्रेती और श्रीलंका की रक्षा राज्य मंत्री प्रेमिता बंडारा से मुलाकात की।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया शो में हिस्सा लेने आए नेपाल के रक्षा मंत्री हरि प्रसाद से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने की बात कही। साथ ही जिम्बाब्वे के रक्षा मंत्री ओप्पा चार्म ज्विनपांगे मुचिंगुरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु में तंजानिया के रक्षा मंत्री बसुंगवा इनोसेंट लुघा से मुलाकात की।
एयरो शो के कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेंगे । जिसमे सेमिनार, कान्फ्रेस, एयर डिस्प्ले जैसे प्रोग्राम रोज के लिए रखे गए हैं।
लेखक सात्विक उपाध्याय