
भारत में कई धर्म देखने को मिलते हैं। जिसमे अलग अलग परंपरा होती है। परंपरा चाहे किसी भी विषय से संबंधित हो सकती है। खास तौर पर जब किसी पूजा पाठ, प्रेयर,फरहाद या फिर किसी शादी विवाह, निकाह या मैरिज की ही क्यों न बात करें। ऐसे में भारत में सबसे आगे धर्म की परंपरा आती है। जिसे पहले से तय किया गया है । उसे चाह कर या फ़िर ना चाह कर मानना ही पड़ता है। हिंदू और मुस्लिम समाज में इस विषय को लेकर काफ़ी जोर दिया जाता है। भारत में अक्सर शादी विवाह हिंदू समाज में तपके, और वर्ग को देख के किया जाता है। ब्राह्मण का ब्राह्मण, क्षत्रिय का क्षत्रिय और अन्य का ठीक उसी प्रकार। ठीक ऐसा ही मुसलमान जाति में भी होता है। लेकिन अंतर्जातीय विवाह भारत में परम्परा के खिलाफ और उसे ठेस पहुंचाने जैसा होता है।
ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है। बता दें की हिंदू धर्म की एक जानी मानी महिला कलाकार स्वरा भास्कर ने एक ऐसा ही कारनामा किया है। स्वरा भास्कर को भारतीय सिनेमा में कई बार बेस्ट सपोर्टिंग रोल एक्ट्रेस का खिताब भी मिल चुका है। स्वरा रांझना, प्रेम रतन धन पायो, तनु वेड्स मनु जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
ऐसे में स्वरा का सपा नेता फहाद अहमद के साथ हुवे शादी का तस्वीर बहुत वायरल हो रहा है। जिसमे दोनों ही कोर्ट से शादी करके बाहर आते नजर आ रहे हैं। दोनो बहुत ही खुश दिखाई दे रहे हैं। लाल और सफेद साड़ी के जोड़े में स्वरा बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। बता दें की स्वर अधितर राजनैतिक टिप्पणियों से भी काफ़ी चर्चे में बनी रहती हैं। ऐसे में सपा नेता के साथ शादी करना सीधे तौर पर उनके राजनीति में कदम रखने का बड़ा जरिया माना जा रहा है। स्वरा ने इस शादी का रजिस्ट्रेशन इस साल की शुरुआत में 6 जनवरी को ही कर लिया था. अब इन दोनों की शादी की रस्में दिल्ली में अगले महीने होगी। स्वरा ने कुछ समय पहले अपनी और फहाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, पर इस तस्वीर में दोनों के ही चेहरे नहीं दिख रहे थे। लेकिन अब स्वरा ने अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है।
क्यों है रोचक यह शादी?:
बता दें कि जनवरी के माह में हुई दोनों की शादी का फोटो अब पोस्ट किए जाने के बाद काफ़ी तेज़ शुर्खियों में है। वैसे आम तौर पे दो पुराने दोस्तों के बीच शादी होती है, या फ़िर परिवार के द्वारा रिस्ता तय किया जाता है। ये सारी बातें देखने और सुनने को मिलती हैं। पर यह शादी इस कारण से चर्चे में है कि… स्वरा ने कुछ समय पहले अपने ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट किया था। जिसमे उन्होंने एक तस्वीर लगाई थी। जो की उनके वर्तमान पति फहाद अहमद का है। फ़ोटो के साथ स्वरा ने लिखा था कि…. भाई का कांफिडेंस बरकरार रहे। जन्मदिन मुबारक फहाद मियां। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि खुश रहो.. आबाद रहो… उम्र हो गई है अब शादी कर लो।
पूरे मामले की सबसे रोचक और खास बात यह है कि भाई कह कर संबोधित करने के कुछ समय बाद स्वरा का अपने भाई यानि की वर्तमान पति से शादी करने का मामला काफ़ी तेज़ी से फैल रहा है। और लागातार बड़े पैमाने पर हो रहे अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा दे रहा है। जो इस वक्त विलुप्त हो रही देश की परंपरा पर एक बड़ा चोट है।
लेखक सात्विक उपाध्याय