ब्रेकिंग न्यूज़ 

पूर्वोत्तर राज्य गतिशीलता और देशभक्ति का पर्याय: पीएम मोदी

पूर्वोत्तर राज्य गतिशीलता और देशभक्ति का पर्याय: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने सोमवार को मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश के लोगों को 37वें स्थापना दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्य गतिशीलता और देशभक्ति का पर्याय है। साथ ही अपनी सुंदरता , मेहनती लोगों तथा अद्भूत संस्कृति के लिए जाना जाता है। पीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल से 2 ट्वीट  करके कहा कि “गतिशीलता और देशभक्ति के पर्याय राज्य अरुणाचल प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। राज्य के लोगों ने कई क्षेत्रों में भारत की प्रगति में योगदान दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि  “मिजोरम के लोगों को उनके स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मिजोरम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मेहनती लोगों और उत्कृष्ट मिजो संस्कृति के लिए जाना जाता है। मिजोरम के लोगों की आकांक्षाएं देश में पूरी होती रहें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मिजोरम को विशेष दिन की बधाई दी। सीएम योगी ने ट्वीट किया, “मिजोरम के लोगों को उनके स्थापना दिवस की बधाई। मिजोरम प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता में बेहद समृद्ध है। मैं राज्य के निरंतर विकास, सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।” मिजोरम पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में से एक है आइजोल इसकी राजधानी शहर के रूप में। यह नाम मी (लोग), ज़ो (ऊंची जगह, जैसे पहाड़ी) और राम (भूमि – मिज़ो में) से लिया गया है।  और इस प्रकार मिजोरम का अर्थ है “पहाड़ी लोगों की भूमि”।
भारत के कई अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तरह, मिजोरम 1972 तक असम का  हिस्सा था ।  जब इसे केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बनाया गया था। यह 20 फरवरी 1987 को संघीय स्वायत्तता में केंद्र शासित प्रदेश से एक कदम ऊपर भारत का 23वां राज्य बना। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, मुर्मू अरुणाचल प्रदेश के 37वें राज्य स्थापना दिवस समारोह और ईटानगर में राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
लेखक- सात्विक उपाध्याय 

Leave a Reply

Your email address will not be published.