
आपने कई रोचक बातें सूनी और देखी होंगी। लेकिन इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हैं भारतीय मूल की एक महिला जिनका नाम है मानसा गोपाल । 30000 किलोमीटर की यात्रा की करने वाली मानसा गोपाल चेन्नई की रहने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है। जिसमे मनसा ने इस सफर की पूरी कहानी के बारे में बताया, कहानी इतनी रोचक है कि हर किसी की जुबा पर चर्चा है। मानसा ने फूड डिलीवरी के लिए वो 4 महाद्वीपों को पार किया और सिंगापुर से अंटार्कटिका पहुंची थीं। सिंगापुर से निकलने के बाद वो पहले हैम्बर्ग (जर्मनी) पहुंचीं, इसके बाद ब्यूनस (अर्जेंटीना) होते हुए अंटार्कटिका पहुंची थीं।
मनसा ने सोशल मीडिया अपनी यात्रा की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज मैंने सिंगापुर से अंटार्कटिका के लिए एक विशेष फूड डिलीवरी की। इस अद्भुत यात्रा को लोगों के साथ शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। ऐसा हमेशा नहीं होता कि पृथ्वी पर सबसे दूरस्थ स्थानों में से एक के लिए आपको 30,000 किमी चार महाद्वीप की दूरी तय करके सिंगापुर का जायका पहुंचाने का मिलता है, वीडियो क्लिप को इंस्टाग्राम पर तब तक 35 हजार से अधिक बार देखा गया और यूजर्स से मनोरंजक रिएक्शन मिलें।
कुछ लोग यह जानने को एक्साइटेड दिखे कि खाने के पैकेज में क्या है। “क्या दिया गया था?” एक यूजर ने पूछा। स्पेशल डिलीवरी को देखकर कई लोग चकित रह गए और इसे “पागल” और “भयानक” करार दिया। एक अन्य यूजर ने पूछा, “अंटार्कटिका इतना कॉजी क्यों दिखता है? एक तरफ सोचने वाली बात है कि कोई ऐसा भी कर सकता है, वो भी बाइक के जरिये 30000 किमी का सफर करना। मानसा ने नामुमकिन लगने वाले सफर को मुमकिन करके दिखाया।
लेखक- अंकुश बिश्नोई