ब्रेकिंग न्यूज़ 

LIVE UPDATE : दोपहर 1 बजे तक नागालैंड में 38.6 तो मेघालय में 27 प्रतिशत वोटिंग, भाजपा विधायक कझेतो किनिमी निर्विरोध जीत

LIVE  UPDATE :  दोपहर 1 बजे तक नागालैंड में 38.6 तो मेघालय में 27 प्रतिशत वोटिंग, भाजपा विधायक कझेतो किनिमी निर्विरोध जीत

27 फरवरी,  सोमवार को मेघालय तथा नागालैंड में  विधानसभा चुनाव सुुबह शुरु हुआ सुबह 9 बजे तक  नागालैंड में सुबह 9 बजे तक 15.8 प्रतिशत वोटिंग की गई है। मेघालय में सुबह 9 बजे तक 12.1% मतदान हुआ है। बता दें कुल 369 उम्मीदवारों में से 36 महिलाएं हैं, जिनमें से सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवार कांग्रेस की हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। मेघालय की 60 सीटों के लिए 375 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है।  ताजा आंकड़ों के अनुसार मेघालय में सुबह 11 बजे तक 26.26 % मतदान रहा, जबकि नगालैंड में 34.62 % मतदान हुआ है। ताजा अपडेट के हिसाब से दोपहर 1 बजे तक नागालैंड में कुल मिलाकर 38.6 प्रतिशत तथा वहीं मेघालय में कुल 27 प्रतिशत वोटिंग की  गई है।  पुर्वोत्तर के दोनो ही राज्यों में चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आयेंगे। बता दें कि दोनो जगहों कि कुल 60-60 सीटों पर होने वाले चुनाव में एक प्रत्यासी के अकारण निधन को देखते हुए राज्य में केवल 59 सीटों पर चुनाव हो रहा है।

ताजा जानकारी के हिसाब से बता दें कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा कि उन्हें मतदान केंद्रों पर तैनात उनकी टीम से “काफी सकारात्मक” प्रतिक्रिया मिल रही है।  लोग वोट देने के लिए बड़ी संख्या में बाहर आ रहे हैं, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि यह हमारे लिए बहुत सकारात्मक होना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि पार्टी को पिछली बार की तुलना में बहुत अधिक संख्या में वोट मिलेंगे।” साथ ही राज्य के उप मुख्यमंंत्री ने भी अपने मत का प्रयोग किया तथा वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। साथ ही  बता दें कि नागालैंड के मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार नेफ्यू रियो ने सोमवार को राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव में कोहिमा जिले में अपना वोट डाला।

चुनाव के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी के लिेए काफी अच्छी खबर आई। बता  दें कि नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जुनहेबोटो जिले में अकुलुतो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक कझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। 

लेखक- सात्विक उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published.