
अमेेरिका में कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दी। इस बार ठंड ने एक अलग ही अंदाज में दस्तक दी। सोमवार को अमेरिका के ओक्लाहोमा, कन्सास, मिसौरी और टेक्सास का मौसम बहुत ख़राब रहा। काफी तेज सर्द हवाएं बीते कुछ समय से चल रही थी। पर सोमवार को हवाओं का रुख कुछ अलग ही देखने को मिला। एकाएक सर्द हवाएंं तेज हो गई तथा एक तुफान का रुप ले ली। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में भारी बर्फ़बारी कराने वाला सर्द तूफ़ान अब पूर्व दिशा की ओर बढ़ गया है। इससे वहां बवंडर आया है और हवाएं बहुत तेज़ चल रही हैं।
इन इलाक़ों से कई घरों के बर्बाद होने और बिजली के तार गिरने की ख़बरें आई हैं। इससे हज़ारों लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए हैं। तुफान के कारण हुए अधिक बर्फबारी के कारण सभी जगहों पर 30 से 40 फुट तक बर्फ जम गए हैं जिसे निकालने में काफी समस्याएं हो रही हैं। बीते कुछ दिन पहले अमेरिका के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था जिसके कारण कई लोगों की जाने भी गई थी। ठिक एक बार फिर ऐसा ही मंजर अमेरिका के कई प्रमुख स्थानों पर देखने को मिल रहा है। आम लोगों का कहना है कि सोमवार को आया तुफान इतना भयावह था कि कई घरों को इसने तबाह कर दिया। उत्तरी टेक्सास में ओक्लाहोमा से लगती सीमा पर हवा की गति 183 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक यह ‘श्रेणी 3’ हरीकेन के बराबर है।
अभी तक इस तूफ़ान में कम से कम 12 लोगों के घायल होने की ख़बर है। अमेरिका के ऊपरी मध्य पश्चिमी इलाक़े के मौसम के इस सप्ताह के अंत तक ख़राब बने रहने का अनुमान लगाया गया है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। साथ ही कहा है कि आने वाले समय में मौसम और भी खराब होेने के आसार हैं।
अभी तक सबसे अधिक तबाही कैलिफ़ोर्निया में हुई है। वहां बिजली गुल हो गई और बाढ़ के हालात बन गए हैं। बता दें कि देश के कई इलाके जो समुद्र से लगे हुए हैं। वहां पर समुद्र भी तुफान के कारण उफान पर है। जिससे समुद्री लहरें काफी ऊचीं उठ रही हैं। सभी कोस्ट गार्ड को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही लगभग कई समुद्री तट को आम लोगों के लिए भी बंद कर दिया गया है।
सोमवार तक केवल कैलिफ़ोर्निया में क़रीब 46 हज़ार घरों में बिजली नहीं थी। वहीं टेक्सास और ओक्लाहोमा में क़रीब 28 हज़ार लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ख़बरों के अनुसार, ओक्लाहोमा राज्य में रविवार की देर रात सात बवंडर आए। वहां से मिले वीडियो फुटेज में बवंडर से कारों के पलटने और घरों की छतें उड़ती हुई दिख रही हैं।
लेखक- सात्विक उपाध्याय