ब्रेकिंग न्यूज़ 

भारत का चाय निर्यात अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती से प्रतिस्पर्धा कर रहा है : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

भारत का चाय निर्यात अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती से प्रतिस्पर्धा कर रहा है : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

शुक्रवार को भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने विज्ञप्ति के माध्यम से एक बयान जारी  किया। जारी किए इस बयान में साफ तौर पर मंत्रालय द्वारा यह कहा गया है कि  2022-23 में विभिन्न भू-राजनीतिक, भू-आर्थिक और तार्किक चुनौतियों के बावजूद भारत का चाय निर्यात 883 मिलियन अमरीकी डालर के निर्धारित लक्ष्य का 95 प्रतिशत से अधिक हासिल करने की उम्मीद है। मंत्रालय ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि लॉजिस्टिक बाधाओं जैसे कि कंटेनरों की उपलब्धता, आदि को सुचारू कर दिया गया है।

मंत्रालय की कुछ खास बातें: 

  • भारत का चाय निर्यात अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती से प्रतिस्पर्धा कर रहा है और खुद के लिए एक जगह बनाने में सक्षम है।
  • भारत लगभग 1,350 मिलियन किलोग्राम उत्पादन के साथ चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और काली चाय का सबसे बड़ा उत्पादक है और घरेलू आवश्यकताओं और निर्यात दायित्वों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर है।

  • भारत काली चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है और विश्व की कुल चाय खपत का लगभग 18 प्रतिशत उपभोग करता है।
  • भारतीय चाय को विभिन्न गंतव्यों में निर्यात किया जाता है और बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने वाला चौथा सबसे बड़ा चाय निर्यातक है।
  • भारतीय चाय उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से 1.16 मिलियन कर्मचारी कार्यरत हैं और इतने ही लोग इससे अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।

मंत्रालय ने विज्ञप्ति में साथ ही यह भी कहा कि वैश्विक चाय उत्पादन में भारत का कुल योगदान 23 प्रतिशत है। तथा भारत जल्द ही निर्यात के मामले में भी एक बड़ी उप्लब्धि हासिल करेगा और अपनी आत्मनिर्भरता को कायम रखेगा। 

लेखक- सात्विक उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published.