
राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शनिवार को दो-दिवसीय ‘फ्लावर फेस्टिवल’ (फूल महोत्सव) का उद्घाटन किया गया, जिसमें जी20 के कई देश भाग ले रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका उद्घाटन किया। बता दें कि दिल्ली के राजीव चौक स्थित कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में यह महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। यह महोत्सव बेहद ही खास है तथा आम जनता के लिए महोत्सव में प्रवेश नि:शुल्क है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य जी-20 के सदस्य और अतिथि देशों की जीवंतता और रंगीन प्रदर्शन को भारत की राजधानी में प्रदर्शित करना है।
इस फ्लावर फेस्टिवल में एनडीएमसी के साथ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, दिल्ली लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड, नोएडा और गाजियाबाद प्राधिकरण को आमंत्रित किया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बयान में कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य जी20 के सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की जीवंतता को प्रदर्शित करना है। इसमें कहा गया है कि महोत्सव में विभिन्न रंगों और प्रकारों के फूलों के पौधे लगाये गये हैं। साथ ही साथ फूलों के द्वारा प्रकृति का भी सजीव चित्रण किया गया है। जिसमें अलग अलग पक्षियों की कलाकृति का निर्माण अलग अलग फूलों के माध्यम से किया गया है। जो सबसे रोचक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
एनडीएमसी ने भारतीय उपमहाद्वीप की विविधता को दिखाते हुए फूलों के विभिन्न पौधे लगाये हैं। जी20 के जो चार देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं उनमें चीन, जापान, सिंगापुर और नीदरलैंड शामिल हैं। बता दें की महोत्सव में डी ब्लाक के सामने वाले गेट से होगा। लोग विभिन्न स्टाल से अपने पसंदीदा पौधे व फूल आदि भी खरीद सकते हैं। इस अवसर पर प्रदर्शनी देखने आए आतंकों के लिए एनडीएमसी सेंट्रल पार्क एम्फीथिएटर में साइट पर मनोरंजन के लिए संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।
लेखक सात्विक उपाध्याय