|
|
|
|
|
|
|
|
|
 |
बिजली वित्त निगम ने एम.के. गोयल को अपना नया मुख्य प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इस पद पर आने के पहले वह अलट्रामेगा बिजली परियोजना और एपीडीआरपी जैसी प्रमुख परियोजनाओं को संभाल रहे थे। उन्हें कानपुर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री उपलब्ध है। वह पिछले 25 वर्षों से पीएफसी के साथ काम कर रहे हैं। |
|
|
|
|
|
|
सेल ने तय किया नया लक्ष्य
|
|
 |
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) एक दीर्घकालीक रणनीतिक योजना विजन 2025 पर काम कर रही है, जिससे वह प्रतिवर्ष 50 लाख टन (एमटीपीए) उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त कर कंपनी को उच्चतम स्थान पर पहुंचाएगी। भारतीय इस्पात प्राधिकरण के अध्यक्ष सीएस वर्मा ने 41वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया। |
|
|
|
|
|
|
उत्तर रेलवे में राजभाषा पखवाड़ा
|
|
|
|
उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय में 16 से 30 सितंबर 2013 तक मनाए गए राजभाषा पखवाड़ा-2013 के समापन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में वार्षिक उत्तर रेलवे राजभाषा समारोह एवं राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे श्री विजय कुमार गुप्ता समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। दीप-प्रज्जवलन के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें रेलवे के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दीं। समारोह में वर्ष 2012 में हिंदी का प्रशंसनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर 65 तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी स्तर पर 51 पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा राजभाषा पखवाड़ा-2013 के दौरान प्रधान कार्यालय में आयोजित हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन, शब्द ज्ञान तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के कुल 30 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। |
|
|
|
|
|
केआईओसीएल ने इस्पात मंत्री को लाभांश चेक दिया
|
|
 |
कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल) के सीएमडी मलय चटर्जी ने कंपनी के ओर से इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को 6.28 करोड़ रुपए का लाभांश चेक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बेनी प्रसाद वर्मा ने कंपनी को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिवए जी. मोहन कुमार के साथ केआईओसीएल के वरीष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। |
|
|
|
|
|
|
संजीव चड्ढा बने पेप्सिको के सीईओ
|
|
 |
पेप्सिको ने एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के लिए संजीव चड्ढा को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। वह दुबई कार्यालय से काम करेंगे और पेप्सीको की चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नूयी को रिपोर्ट करेंगे। चड्ढा पिछले 23 वर्षों से पेप्सिको के साथ काम कर रहे हैं। |
|
|
|
|
|
|
बीएचईएल बना महारत्न
|
|
 |
वित्तीय वर्ष 2013 भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिए काफी भाग्यशाली रहा है क्योंकि उसे महारत्न कंपनी का दर्जा मिला है। कंपनी ने न केवल 50,000 करोड़ रुपए का कारोबार किया बल्कि 10.340 मेगावॉट अधिक विजली क्षमता प्राप्त की। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ‘प्रतिस्पर्धी माहौल और आवश्यक पात्रता और मानदडों की पूर्ति के लिए बीएचईएल को महारत्न का दर्जा मिला।’ महारत्न कंपनी 5000 करोड़ रुपए तक के निवेश सरकार की अनुमति के बिना कर सकती है। महारत्न का दर्जा पाने के लिए कंपनी को दिशा-निर्देशों के अनुसार, पिछले तीन साल में 25,000 करोड़ रुपए से अधिक औसत कारोबार दिखना होता है। |
|
|
|
|
|
|
आईटीआई को मिला राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार
|
|
 |
इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) लिमिटेड की मानकपुर यूनिट को एक बार फिर से संघ के श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से नवाजा गया और प्रदर्शन वर्ष 2011 के लिए ‘दुर्घटना मुक्त वर्ष’ और ‘सबसे कम आवृत्ति दर’ की श्रेणी मे भी विजेता घोषित किया गया है। के. एल. ढींगरा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आईटीआई लिमिटेड, को शीश राम ओला, मंत्री (संघ के श्रम और रोजगार मंत्रालय) ने औद्योगिक सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया। |
|
|
|
|
|
|
टीटी ने चीनी बाजार में पैठ के लिए मिलाया हाथ
|
|
 |
टीटी लिमिटेड, आने वाले साल में 100 फीसदी सूती धागे की बिक्री के लिए सबसे बड़े चीनी वस्त्र खिलाडि़ओं के साथ हाथ मिलाने वाला है। प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन का यह मानना है कि इससे चीन के साथ उनके गहरे संबंध का निर्माण होगा, जिससे चीनी बाजार में कंपनी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का एक लंबा रास्ता तय हो गया। |
|
|
|
|
|
|
एमएसटीसी का ई-कॉमर्स पर ध्यान
|
|
 |
इस्पात मंत्रालय के तहत मिनी रत्न श्रेणी 1 पीएसयू, मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन (एमएसटीसी) लगातार अपने ई-कॉमर्स व्यापार पर ध्यान दे रही है। कंपनी सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के लिए व्यापार लेनदेन की पारदर्शिता प्रदान करने में लगी हुई है। कंपनी अपने ई-कॉमर्स गतिविधियों के लिए किसी भी प्रकार की आउटसोर्सिंग नहीं करती है। एमएसटीसी अब आने वाले समय में अपने कारोबार को बढ़ाने पर विचार कर रही है। |
|
|
|
|
|
|
सुधीर वासुदेव को मिला पुरस्कार
|
|
 |
तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग के मुख्य प्रबंध निर्देशक सुधीर वासुदेव को ‘बेस्ट सीईओ विद एचआर ओरिएनटेशन’ पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज की ओर से मिला। सुधीर वासुदेव एचआर प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक पारदर्शी बनाया, जिससे महारत्न ओएनजीसी के 33,000 से अधिक कर्मचारियों की संख्या की दक्षता में वृद्धि हुई है। |
|
|
|
|
|
создание и наполнение сайтаTopodin.com